पंजाब कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, यह मंत्री आज लेंगे शपथ
चंडीगढ़, 23 सितंबर, 2024ः पंजाब कैबिनेट में आज बहुत बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। चार विधायक मंत्री पद की आज (सोमवार) शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे राजभवन में होगा. हालांकि, एक अन्य विधायक को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है, जिनका नाम सरकार ने गुप्त रखा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरदीप सिंह मुंडियां, तरूणप्रीत सिंह सौंद, बरिंदर गोयल और महेंद्र भगत कैबिनेट में शामिल होंगे। बता दें कि पंजाब कैबिनेट के चार मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. मंत्री बलकार सिंह, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद यह फेरबदल होगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →