पंजाब को दहलाने की साजिश:CM मान और राज्यपाल कटारिया को उड़ाने की धमकी
लुधियानाः लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की धमकी ईमेल से फिर हड़कंप मचा है। लुधियाना जिला अदालत, चंडीगढ़ प्रशासन और ई-कोर्ट सिस्टम से जुड़े ईमेल एड्रेस पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को 15 अगस्त तक बम धमाके में उड़ाने की सीधी धमकी दी गई है।
इन जगहों और समय पर धमाकों का अलर्ट (ईमेल के अनुसार):
लुधियाना जिला अदालत: दोपहर 2:11 बजे
पंजाब विधानसभा: दोपहर 12:11 बजे
राज्यपाल कटारिया: रात 9:11 बजे
गौरतलब है कि पंजाब में वीवीआईपी (VVIPs), मुख्यमंत्रियों और सरकारी संस्थानों को उड़ाने की धमकियां पहले भी कई बार आ चुकी हैं। अक्सर स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस से पहले स्लीपर सेल और विदेश में बैठे आतंकी संगठन दहशत फैलाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते रहे हैं। हालांकि, इस बार 15 अगस्त से पहले आए इस ईमेल और इसमें दिए गए सटीक समय (जैसे दोपहर 2:11 बजे लुधियाना कोर्ट) को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
लुधियाना कोर्ट सहित राज्य की सभी अहम जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साइबर सेल तुरंत इस ईमेल का आईपी एड्रेस (IP Address) ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस जनता से पैनिक न करने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील कर रही है।
Source- Dainik Bhaskar
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →