पंजाब में कल से 3 दिनों की छुट्टी, स्कूल-कॉलेज- सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
चंडीगढ़, 14 नवंबर, 2024ः श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व और शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को लेकर पंजाब में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। कल यानी 15 नवंबर और परसो यानी 16 नवंबर को सभी स्कूल कॉलेज, सरकारी कार्यालय, सरकारी बैंक और अन्य संस्थान बंद रहेंगे।15 नवंबर को दिन शुक्रवार को श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व और 16 नवंबर का शहीदी दिवस है। साथ ही, 17 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। पंजाब सरकार के वार्षिक छुट्टियों के कैलेंडर में इसकी जानकारी साझा की गई थी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →