पंजाब में चार दिन घनी धुंध का अलर्ट, लुधियाना व पटियाला में गिरा तापमान
चंडीगढ़, 20 नवंबर, 2024ः पंजाब में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। राज्य में घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। अगले चार दिन घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। पंजाब में रात के तापमान में गिरावट जारी है। लुधियाना व पटियाला में दिन व रात का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →