पंजाब में हल्की ठंड की दस्तक! तापमान में गिरावट दर्ज
चंडीगढ़, 21 अक्तूबर, 2024ः पंजाब में मौसम बदलना शुरु हो गया है। राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चंडीगढ़ में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई।पंजाब में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना काफी कम हो गई है। मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। जबकि तापमान में गिरावट जारी रहेगी। वहीं रात के तापमान में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।
पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे पर्यावरणविदों की चिंता बढ़ गई है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक 15 सितंबर से 19 अक्टूबर के बीच पराली जलाने की कुल 2,733 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें सबसे ज्यादा मामले पंजाब में दर्ज किए गए।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →