पंजाब सरकार CBI की पंजाब में कार्रवाई को कोर्ट में चुनौती देगी
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़ 14 मई, 2026: पंजाब सरकार ने CBI द्वारा विजिलेंस ऑफिस में की गई कार्रवाई के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सरकार का कहना है कि वह इस पूरी प्रक्रिया को कोर्ट में चुनौती देगी। इस मामले में मुख्य विवाद CBI के अधिकार क्षेत्र को लेकर पैदा हुआ है।
दरअसल, साल 2020 में कैप्टन अमरिंदर की सरकार ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पास करके यह नियम बनाया था कि CBI पंजाब में सीधे तौर पर दखल नहीं दे पाएगी। क्योंकि CBI का गठन दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत हुआ था। अगर CBI पंजाब में कोई कार्रवाई करना चाहती है तो उसे पहले राज्य सरकार से इजाजत लेनी होगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →