पंजाब टॉपर्स व उनके पेरेंट्स से मिले CM मान
चंडीगढ़, 12 मई, 2026ः मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा के टॉपर्स व उनके पेरेंट्स से मिले। मुख्यमंत्री ने पहले 3 स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट्स व उनके परिवार के साथ बातचीत की। मान ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि हमारे पंजाब के बच्चों में काबिलियत की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से हरलीन शर्मा को 99.38% (646/650) अंकों के साथ पहला स्थान, और मनीमहेश शर्मा व रीया रानी को 99.23% (645/650) अंकों के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर दिल से मुबारकबाद देता हूं।इन होनहार बच्चों की अथक मेहनत, उनके माता-पिता की प्रार्थनाओं और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन की बदौलत आज पूरे पंजाब का सिर गर्व से ऊँचा हुआ है। आपकी सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड टॉपर्स ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उनहें मान महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि अभी तक वो निजी जीवन में तरक्की की बातें सोच रहे थे। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद अहसास हुआ कि वो बेहतरीन परफॉरमेंस से अपने राज्य का नाम भी बुलंदियों पर ले जा सकते हें।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →