पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन बारिश होगी:15 जिलों में कोहरे का अलर्ट
चंडीगढ़, 25 दिसंबर, 2024ः पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 15 जिलों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। उस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि और आंधी की भी संभावना है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →