पंजाब-चंडीगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, पहली बार तापमान 46.8॰C पहुंचा
चंडीगढ़, 10 जून, 2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, चंडीगढ़ और राज्य के 9 जिलों में आज हीटवेव चलेगी। इसके लिए विभाग की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 11 जून से मौसम बदल जाएगा। दो दिन हीटवेव के अलावा कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
वहीं, हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। राज्य के तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा में सबसे अधिक 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जून में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। सभी जिलों का तापमान 40.0 से लेकर 46.3 डिग्री के बीच रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजस्थान से सटे फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों में कुछ स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →