पंजाब में बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को दी यह सलाह
चंडीगढ़, 28 जुलाई, 2026ः पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार मौसम विभाग ने आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों को पेड़-खंबों की आड़ न लेने और जलभराव वाली जगहों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 31 जुलाई तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। लगातार बारिश से भाखड़ा और पौंग डैम में पानी का स्तर डेंजर लेवल के पास पहुंच रहा है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक भाखड़ा डैम को डेंजर लेवल तक पहुंचने में करीब 20 से 30 दिन और पोंग डैम को 15 से 25 दिन लग सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर इनके फ्लड गेट खोलने पड़ सकते हैं। जिससे पंजाब में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। इससे पंजाब में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →