पंजाब- हलवारा एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट की लैंडिंग:रोजाना 2 फ्लाइट उड़ान भरेगी
नई दिल्लीः पंजाब के लोगों का लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से उड़ान भरने का सपना आखिरकार आज पूरा हो गया। सुबह 7.05 बजे हलवारा एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट की लैंडिंग हुई। जिसमें 120 यात्री दिल्ली से लुधियाना पहुंचे।
वहीं 7:55 बजे फ्लाइट ने लुधियाना से दिल्ली के लिए 100 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। दिल्ली से लुधियाना पहली फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, राज्य सभा सदस्य रजिंदर गुप्ता व विक्रमजीत सिंह साहनी भी पहुंचे।
एयर इंडिया लुधियाना-हलवारा एयरपोर्ट से रोजाना दो फ्लाइट चलाएगी। लुधियाना से दिल्ली फ्लाइट के जरिए 1.15 घंटे लगेंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार यात्रियों को फ्लाइट से कम से कम 90 मिनट पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। फ्लाइट शेड्यूल से एक घंटा पहले टर्मिनल बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी की एंट्री नहीं होगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी 2026 को लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →