गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी
बाबूशाही ब्यूरो
गुरुग्राम, 15 मई, 2026ः गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर के वाहन मालिकों को महंगाई का एक और झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने गुरुग्राम समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे दैनिक यात्री, ऑटो ड्राइवरों और टैक्सी ऑपरेटरों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
गुरुग्राम में पहले सीएनजी की कीमत ₹82.12 प्रति किलोग्राम थी, जो बढ़कर अब ₹84.12 प्रति किलोग्राम हो गई है। एनसीआर में सीएनजी सप्लाई करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ी हुई लागत को लंबे समय तक खुद वहन करना संभव नहीं था, इसलिए इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ा है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →