बड़ी खबरः घर के बाहर बैठी महिला क्लर्क की गोली मारकर हत्या
करनाल, 15 मई, 2026ः करनाल में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला क्लर्क की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला सेक्टर-9 में अपने घर के बाहर स्कूटी पर बैठी हुई थी। इसी दौरान हेलमेट पहनकर आया युवक गोली मारकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतका की पहचान डिंपल अरोड़ा के रूप में हुई है। वह बिजली निगम में क्लर्क के पद पर तैनात थीं और कर्मचारी यूनियन की प्रधान भी थीं। घटना के बाद SP नरेंद्र बिजारणिया मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →