पीएम मोदी के मन की बात का 133वां एपिसोड 26 अप्रैल को होगा प्रसारित
नई दिल्ली, 26 अप्रैल,2026ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 'मन की बात' का 133वां एपिसोड करेंगे। पीएम इस बार महिला आरक्षण पर बोल सकते हैं। 17 अप्रैल को महिला आरक्षण से जुड़ा लोकसभा की सीटें बढ़ाने का बिल संसद में 54 वोटों से गिर गया था। इसके साथ ही वे 14 मई को होने वाले मदर्स डे पर भी बात कर सकते हैं।
देशभर में गर्मी बढ़ रही है। हीटस्ट्रोक से मौत की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री बढ़ती गर्मी और गर्मी से बचने के तरीकों पर भी बात कर सकते हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →