पीएम मोदी ने CM विजय के साथ मेट्रो में सफर किया, ट्रेन के फेज-2 का उद्घाटन
चेन्नईः पीएम मोदी आज चेन्नई दौरे पर हैं। उन्होंने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन किया।इसके बाद पीएम ने खुद ट्रेन में यात्रा की, इस दौरान तमिलनाडु के सीएम विजय भी उनके साथ मौजूद थे। इसके बाद मोदी इस रूट पर पूनमल्ली से पोरुर तक ट्रेन में सफर भी करेंगे।
दौरे को देखते हुए चेन्नई में पांच स्तर का कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है। शहर भर की सुरक्षा के लिए करीब 15,000 पुलिस जवान और आला अधिकारी तैनात किए गए हैं।चेन्नई एयरपोर्ट, पोरूर बाईपास मेट्रो स्टेशन, आईआईटी मद्रास, चेन्नई ट्रेड सेंटर और गिंडी राजभवन जैसे अहम ठिकानों पर पहरा बेहद सख्त कर दिया गया है।पुलिस कमिश्नर ने सीनियर अफसरों के साथ पूरी तैयारी का जायजा लिया है और शहर भर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
पीएम मोदी ब्रिटिश दौर के बहाल वेल्लोर कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन भी करेंगे। यह स्टेशन वेल्लोर शहर में 16वीं सदी के किले के पास स्थित है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मोदी चेन्नई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। चेन्नई में वे राज्य में दक्षिण रेलवे के पूरे हो चुके कई कामों का उद्घाटन करने वाले हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →