परगट सिंह की ताजपोशी में एकजुट हुए कांग्रेसी, चन्नी वड़िंग भी दिखे साथ
चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच रविवार (11 अक्टूबर) को पार्टी ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता एक मंच पर पहुंचे।पदभार संभालने से पहले परगट सिंह पत्नी बरिंदर प्रीत कौर के साथ खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब के केसगढ़ साहिब गुरुद्वारे में नतमस्तक हुए। उन्होंने पंजाब की खुशहाली, शांति और सर्वजन के कल्याण के लिए अरदास की।
बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा मौजूद रहे। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे पार्टी की ओर से सभी नेताओं के एकजुट होने का संदेश दिया जा रहा हो।2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की चुनौती है। समारोह के जरिए पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि सभी वरिष्ठ नेता संगठन को मजबूत करने के लिए साथ हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →