पंजाब के 6 जिलों में तेज बारिश: लुधियाना जालंधर में अंधेरा छाया
चंडीगढ़ः पंजाब में रविवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। जालंधर में सुबह 10 बजे अंधेरा छा गया और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। लुधियाना और फरीदकोट में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई।
इसके अलावा फाजिल्का, तरनतारन के पट्टी और पठानकोट में भी बारिश हुई। अबोहर में सड़क धंसने से कार फंस गई, जबकि फाजिल्का-फरीदकोट की अनाज मंडी में धान भीग गई। वहीं, चंडीगढ़ में आसमान पर आंशिक बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने पंजाब के 8 जिलों बारिश का अटर्ल जारी किया है, जिसमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →