फतेहाबाद में खाटू श्याम जा रही बस हादसे का शिकार, सवार थे 60 यात्री
फतेहाबाद: फतेहाबाद जिले में टोहाना के रास्ते पंजाब के लुधियाना से राजस्थान स्थित खाटू श्याम जा रही टूरिस्ट बस शहर में शहीद चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा अलसुबह करीब 2 बजकर 50 मिनट पर शहीद चौक पर हुआ। बस चौक की बाउंड्री पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस में सवार 60 यात्रियों में से किसी को भी चोट नहीं आई।
पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य कारण बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी को धीरे-धीरे सुरक्षित तरीके से बस से नीचे उतार लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। क्रेन की मदद से बस को चौक से नीचे उतारा गया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →