बठिंडा सुसाइड केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 बिल्डरों के खिलाफ LOC जारी
बठिंडा, 31 मार्च, 2026: बठिंडा के गणपति एन्क्लेव में रहने वाले और मौर मंडी से चुनाव लड़ रहे पूर्व कांग्रेस नेता सुखराज सिंह नत्त के बेटे दविंदर पाल सिंह नत्त (32) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बठिंडा पुलिस ने इस मामले में नामजद तीन बिल्डरों के खिलाफ LOC (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया है, ताकि वे देश छोड़कर भाग न सकें।
दविंदर नत्त ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए मोहाली के एक नामी बिल्डर और उसके दो बेटों को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में दविंदर ने आरोप लगाया कि बिल्डरों ने उनसे करीब 4 से 5 करोड़ रुपये की ठगी की है। उन्होंने कहा कि वह न्याय के लिए राज्य के मंत्रियों और बड़े अधिकारियों से भी मिले थे, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे वह हताश होकर यह कदम उठा रहे हैं। SP सिटी नरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपी बिल्डरों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं और उनके खिलाफ LOC जारी कर दी गई है। पुलिस मृतक का मोबाइल फोन, सुसाइड नोट और वीडियो कब्जे में लेकर पूरी जांच कर रही है। दविंदर नट के पिता सुखराज सिंह नट मौर मंडी इलाके के एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता थे और उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। कई साल पहले उनकी मौत हो गई थी। अब उनके इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →