बड़ी खबर: हिमांशी खुराना को गैंगस्टर्स से धमकी; 10 करोड़ रुपये दो वरना...
चंडीगढ़, 14 फरवरी, 2026 - पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हिमांशी को गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी है और बदले में 10 करोड़ रुपये की भारी फिरौती मांगी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताया और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वालों ने 10 करोड़ रुपये मांगे हैं। इस घटना के बाद हिमांशी खुराना और उनके परिवार में डर का माहौल है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमांशी खुराना ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिस नंबर से कॉल आया था, उसे ट्रेस किया जा रहा है। एक्ट्रेस की सुरक्षा को लेकर भी सावधानी बरती जा रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →