बड़ी खबरः CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की
लुधियाना, 07 मार्च,2026ः CM भगवंत मान ने आज लुधियाना में पंजाब इंडस्ट्रयिल पॉलिसी लॉन्च की। इसके लिए उन्होंने लुधियाना में उद्योगपतियों के साथ मीटिंग की। लॉन्चिंग के बाद सीएम ने कहा कि हम हिस्सा डालने वाले या लाल थैली लेने वाले नहीं हैं। हमारी बस एक ही चाहत है कि आपका बिजनेस बढ़े और यहां के युवाओं को नौकरी मिल जाए।
सीएम ने कहा कि मैं कॉमर्स का स्टूडेंट रहा हूं इसलिए थोड़ा बहुत जानता हूं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है तो इंडस्ट्री का रंग जरूरी है। आपके कारण कई घरों के चूल्हे जलते हैं। आप भी अन्नदाता हैं। आज आपको दे रहे हैं, कल महिलाओं को बड़ा तोहफा देंगे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →