चंडीगढ़ में शराब महंगी:प्रशासन ने नई एक्साइज पॉलिसी में रेट बढ़ाए
चंडीगढ़, 07 मार्च, 2026ः चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2026-27 के लिए नई एक्साइज पॉलिसी जारी कर दी है। नई पॉलिसी के के बाद इंडियन मेड शराब और बीयर की कीमतों में करीब 2% तक बढ़ोतरी की गई है।हालांकि इंपोर्टेड शराब, वाइन और बीयर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नई नीति 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी और 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।
अब 500 रुपये की बोतल करीब 10 रुपये महंगी हो जाएगी, जबकि 2000 रुपये की बोतल अब करीब 40 रुपये बढ़कर 2040 रुपये में मिलेगी। वहीं अब डिपार्टमेंटल स्टोर में भी शराब की बिक्री होगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →