बस पलटने से LPU के छात्र समेत 3 की मौत
नवांशहरः नवांशहर में एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में महिला, ड्राइवर और LPU के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे बंगा के पास गांव मजारी में हुआ। बस में 25 सवारियां सवार थी, जो मनाली से अमृतसर आ रही थी। इसमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्र भी सवार थे।
ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बस बेकाबू हो गई, फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जाकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए।हादसे के बाद बंगा पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →