BJP MP साहनी कैप्टन स्मित को 25 लाख का पुरस्कार देंगे
लुधियानाः दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों की सुरक्षा के लिए साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर को सन फाउंडेशन ने 25 लाख रुपए की सम्मान राशि देने का फैसला किया है। फाउंडेशन के चेयरमैन एवं भाजपा MP विक्रमजीत साहनी ने यह ऐलान किया है।
सांसद साहनी ने कहा कि स्मित की बहादुरी को किसी रकम में नहीं आंका जा सकता, लेकिन यह सम्मान उनके साहस के प्रति प्रतीकात्मक कृतज्ञता है। उन्होंने कहा कि यह घटना भारत और भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। फाउंडेशन ने कैप्टन स्मित मच्छर के साहस को भारतीय जज्बे और वीरता का उदाहरण बताया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →