बिग ब्रेकिंग: पंजाब पुलिस के एक और ASI की गोली मारकर हत्या
तरनतारन, 11 अक्टूबर 2026: तरनतारन जिले के नौशेरा पन्नुआं इलाके में रविवार शाम एक सनसनीखेज घटना हुई, जहां पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ASI इकबाल सिंह नौशेरा पन्नुआं गांव के रहने वाले थे और फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में सर्विस दे रहे थे। रविवार शाम को वह अपनी ड्यूटी खत्म करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच जब वह नौशेरा पन्नुआं से लहुका रोड पर स्थित पटवारखाना के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।
गोली लगने से ASI इकबाल सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया और पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →