भीषण सड़क हादसा: रुबिकॉन जीप और बाइक की टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत, एक गंभीर
लुधियाना, 11 फरवरी 2026 : लुधियाना के पॉश इलाके सराभा नगर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया। सराभा नगर गुरुद्वारा साहिਬ के पास एक तेज रफ्तार व्हाइट रुबिकॉन जीप और यामाहा R15 बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हादसे का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और जीप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलते ही सराभा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के असली कारणों और जीप की रफ्तार का पता लगाया जा सके।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →