मनाली में यहां वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद, ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
बाबूशाही ब्यूरो
मनाली : 17 अक्टूबर 2026 : मनाली के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मनाली में बेली ब्रिज से नए एनएचएआई ब्रिज तक इंटरलॉक पेवर ब्लॉक बिछाने का अधूरा कार्य दोबारा शुरू किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग मनाली उप-मंडल के सहायक अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर, जनहित में निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं जिनके चलते यह मार्ग 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान एनएचएआई ब्रिज से एनएच-03 लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज से एमडीआर -29 मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और यातायात इसी वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा।सभी स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवधि के दौरान सहयोग करें और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →