रेलवे ने शुरू किया पूरे रेल नेटवर्क में विशेष स्वच्छता अभियान
नई दिल्लीः रेलवे ने पूरे रेल नेटवर्क में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लगातार स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके तहत पेयजल टैंकों और फिल्ट्रेशन सिस्टम की सफाई और कीटाणुशोधन किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने बताया कि इस अभियान के दौरान जोनल रेलवे जल स्रोतों, जल शोधन और फिल्ट्रेशन संयंत्रों, भूमिगत और ऊपरी टैंकों, पीवीसी टैंकों, वाटर बूथ, नलों और पेयजल वितरण केंद्रों का व्यापक निरीक्षण करेंगे।
सभी पेयजल टैंकों को खाली कर उनकी गाद हटाई जाएगी, अच्छी तरह साफ किया जाएगा और कीटाणुरहित किया जाएगा। साथ ही, टैंकों के ढक्कन अच्छी तरह बंद रखने और वेंट तथा ओवरफ्लो पाइपों को पक्षियों, जानवरों और काई से सुरक्षित रखने के उपाय किए जाएंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →