लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफे के बाद आया पहला बयान
चंडीगढ़: 21 मार्च, 2026: एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद सख्त एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा है कि सरकार में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विवादित वीडियो मामले में इस्तीफा देने के बाद अब लालजीत सिंह भुल्लर का पहला ऑफिशियल बयान सामने आया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को साफ तौर पर नकारते हुए उन्हें "झूठा और बेबुनियाद" बताया है।
सोशल मीडिया के जरिए अपना स्टैंड लेते हुए लालजीत भुल्लर ने कहा कि वह पार्टी एथिक्स और सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए जांच के लिए खुद को पेश कर रहे हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →