सुखपाल खैरा के घर पर पीला पंजा चलाए जाने पर भड़के प्रताप बाजपा, कह डाली बड़ी बात
चंडीगढ़, 23 फरवरी,2026ः पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने साथी MLA सुखपाल सिंह खैरा के घर पर पीला पंजा चलाए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पॉलिटिकल पावर परमानेंट नहीं होती, लेकिन किए गए कामों की जवाबदेही हमेशा स्थाई होती है। बाजवा ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि गलत ऑर्डर मानने वाले हर ऑफिसर और उनके हर एक्शन को भविष्य में याद रखा जाएगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →