सूरजकुंड हादसाः इंस्पेक्टर को मिलेगा शहीद का दर्जा: एक करोड़ मुआवजा
फरीदाबाद, 08 फरवरी,2026ः फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को सुनामी झूला गिर गया। हादसे में पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया।सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस मामले में हिमाचल फन फेयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर पुत्र मोहम्मद रफी और उसके स्टाफ पर लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। झूला परिसर को भी बंद करा दिया गया है।
वहीं, मृतक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के शव का पोस्टमॉर्टम बीके अस्पताल में कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा। डीजीपी अजय सिंघल ने इसकी घोषणा की। बताया कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →