सूरत में रेस्टोरेंट के खाने से बच्ची की मौत:परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्ती
सूरतः आर्या का परिवार सूरत की रानुजाधाम सोसायटी में रहता है। परिवार के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे अशोकभाई कलसारिया और उनकी एक बेटी को तेज पेट दर्द हुआ। सुबह करीब 9 बजे दोनों ने स्थानीय क्लीनिक में इलाज कराया। कुछ देर बाद परिवार के बाकी सदस्यों की तबीयत भी खराब हो गई। इसके बाद परिवार के सभी पांच सदस्यों को सद्विचार अस्पताल ले जाया गया।
परिवार के मुताबिक, अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने के 15 से 20 मिनट बाद 5 साल की आर्या की मौत हो गई। आर्या के पिता अशोकभाई, उनकी पत्नी और दो बेटियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है।
घटना के बाद सूरत नगर निगम की टीम ने शीतल रेस्टोरेंट की जांच की। किचन में साफ-सफाई और हाइजीन से जुड़ी कमियां मिलने के बाद रेस्टोरेंट को सील कर नोटिस जारी किया गया। खाने के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए हैं।
फूड सेफ्टी अधिकारी सेजल व्यास ने कहा कि फूड पॉइजनिंग की शिकायत मिलने के बाद हमारी टीम यहां पहुंची थी। हमने रेस्टोरेंट की जांच की और खराब खाने वाली चीजों को फेकवा दिया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →