पंजाब के किसानों को केंद्र से मीटिंग का न्योता मिला:3 केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे
मोहालीः खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को केंद्र सरकार से मीटिंग का न्योता मिल गया है। 4 सितंबर को किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता होगी। इनमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे। हालांकि अभी मीटिंग की जगह तय नहीं हुई है। किसानों ने आज अर्धनग्न होकर दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था। जिसके बाद प्रशासन ने ये मीटिंग तय कराई।अब केंद्र से मीटिंग का न्योता मिलने के बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया है। किसान भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध कर रहे हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →