हरियाणा: घने कोहरे का रेड अलर्ट:3 जिलों में विजिबिलिटी जीरो
चंडीगढ़, 03 जनवरी, 2026ः भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग ने ठंड के इस सीजन में हरियाणा में पहली बार कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शनिवार (3 दिसंबर) को 3 जिलों में बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के कुछ स्थानों पर भी घना कोहरा रहने की संभावना है। इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी है।
वहीं रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के अलग-अलग हिस्सों में आज शीतलहर की चेतावनी दी गई है। विभाग ने 5 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →