हरियाणा इलैक्शन ब्रेकिंगः पूर्व MLA कुंडू पर हमला, कपड़े फाड़े धक्का-मुक्की भी की
रोहतकः हरियाणा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार पूर्व विधायक बलराज कुंडू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। धक्का-मुक्की में उनके कपड़े फट गए और निजी सचिव घायल हो गए।कुंडू ने पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी पर हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि आनंद दांगी न आरोपों को नकारते हुए कहा कि बलराज कुंडू ने खुद अपने कपड़े फाड़े हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →