हरियाणा के इस जिले में आज से खुले स्कूल, AQI हुआ पहले से बेहतर
बाबूशाही ब्यूरो
करनाल, 25 नवंबर, 2024ः करनाल में सोमवार यानी 25 नवंबर से नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुल गए हैं। डीसी उत्तम सिंह ने इस बारे में आदेश जारी कर शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है।इसके साथ ही वातावरण में एक्यूआई सुधरा है।डीसी उत्तम सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल खोलने के आदेश का पालन हर स्तर पर हो। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि स्कूलों में व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू रहें और सुरक्षा के मापदंडों का ध्यान रखा जाए। डीसी ने यह भी कहा है कि सभी स्कूलों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। स्कूल परिसरों में साफ-सफाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मापदंडों को लागू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →