हरियाणा चुनावः राहुल गांधी निकालेंगे रथ यात्रा, बहन प्रियंका भी होंगी शामिल
चंडीगढ़, 29 सितंबर, 2024ः हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। जिसके तहत राहुल गांधी अलग-अलग रैलियों की जगह एक रथ यात्रा करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक इस रथ यात्रा की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। ये यात्रा 3 अक्टूबर तक जारी रहेगी।4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल के साथ उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी। यात्रा अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू होगी और कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए पहले दिन शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →