हरियाणा में आज प्रियंका गांधी का रोड शो:विनेश फोगाट के लिए करेंगे प्रचार
जुलाना, 2 अक्तूबर, 2024ः हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जींद जिले की विधानसभा जुलाना में पहुंच रही हैं। यहां वह पार्टी उम्मीदवार रेसलर विनेश फोगाट के लिए वोट मांगेंगी। प्रियंका गांधी की रैली के लिए नई अनाज मंडी में पंडाल लगाया गया है। रैली स्थल से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर हेलिपैड बनाया गया है, जहां प्रियंका का हेलिकॉप्टर उतरेगा। यहां से गाड़ी में सवार होकर प्रियंका रैली स्थल पर पहुंचेंगी। उनके अलावा पूर्व CM हुड्डा भी पहुंचेंगे। वह भी प्रियंका गांधी के साथ रैली को संबोधित करेंगे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →