हरियाणा में 12वीं तक स्कूल बंद करने की तैयारी:सरकार ने DC को फैसला लेने को कहा
चंडीगढ़, 19 नवंबर, 2024ः प्रदूषण के बिगड़ते स्तर के कारण राज्य में 12वीं तक के स्कूल बंद करने की तैयारी की जा रही है। सरकार ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 12वीं तक छुट्टी करने के अधिकार दे दिए हैं। सरकार ने कहा कि वायु गुणवत्ता की गंभीर हालत को देखते हुए वह तुरंत स्थिति का आकलन करें।
सरकार के आदेश के बाद 6 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, झज्जर, रोहतक और सोनीपत शामिल है। इसके अलावा रेवाड़ी, पानीपत, जींद और भिवानी में 5वीं तक के स्कूल बंद किए जा चुके हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 5 दिन में रात का पारा 2-3 डिग्री और कम हो सकता है। आज अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार और जींद में घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट है। कई जिलों में यलो अलर्ट है। 22 नवंबर तक हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल में ऑरेंज अलर्ट है। 23 को पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। प्रदेश में बादल छा सकते हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →