हरियाणा में 2 आईपीएस ऑफिसर का प्रमोशन
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 15 मई, 2026ः हरियाणा सरकार ने 1994 बैच के दो वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर नियुक्त किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में, नवदीप सिंह विर्क हैं। वर्तमान में हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो, हरियाणा के प्रमुख तथा एचपीयूएस (हरियाणा) पंचकूला में विजिलेंस एवं सिक्योरिटी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
वहीं, काला रामचंद्रन वर्तमान में हरियाणा पुलिस अकादमी (HPA), मधुबन की निदेशक हैं। इसके साथ ही वे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), मधुबन, करनाल की निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रही हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →