हरियाणा में 24 घंटे में 2.5 डिग्री गिरा पारा:5 जिलों में धुंध का अलर्ट
चंडीगढ़ः हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह धुंध के कारण कई शहरों में दृश्यता 30 मीटर रह गई। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने रविवार के लिए सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में ही रात का पारा 2.5 डिग्री तक कम हो गया। राज्य में मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में आज 17 नवंबर से फिर से उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से स्मॉग की स्थिति में कमी आने तथा रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है।परंतु 22 नवंबर रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →