हिमाचल में बसेगा तीसरा चंडीगढ़:₹50 हजार करोड़ में बनेगी वर्ल्ड क्लास टाउनशिप
शिमला, 09 जनवरी,2026ः देश में जल्द ही केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के नाम से जुड़ा तीसरा शहर बसने जा रहा है। पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश में यह शहर बसाया जा रहा है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने इसको मंजूरी दे दी है। सरकार इसे प्लांड रेजिडेंशियल सिटी के साथ कॉमर्शियल हब के रूप में डेवलप करेगी।
यह शहर चंडीगढ़ के नजदीक चंडीगढ़-बद्दी रोड पर बसाया जाएगा।सरकार का दावा है कि बद्दी-चंडीगढ़ रोड पर शीतलपुर को वर्ल्ड क्लास टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी विकास से जोड़ा जाएगा।चंडीगढ़-बद्दी रोड पर सरकार इसे 20 हजार बीघा जमीन पर डेवलप करेगी। इसके 10 हजार बीघा में सिर्फ ग्रीनरी यानी जंगल होगा।2 महीने में जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
हिम चंडीगढ़ मेन चंडीगढ़ शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर होगा। हिम चंडीगढ़ को बद्दी-चंडीगढ़ रेल लाइन से भी जोड़ने का प्रस्ताव है। इससे हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ के बीच आवाजाही और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। चंडीगढ़ से हिमाचल के सबसे नजदीकी क्षेत्र की बात करें तो वह करीब 5-6 किमी दूर बद्दी है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →