हैरानीजनक! बहू के पहनावे से तंग आकर सास-ससुर का सुसाइड
पानीपत, 10 मई, 2026ः हरियाणा के पानीपत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहु के पहनावे से तंग आकर सास-ससुर ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों उसे कपड़ों को लेकर टोकते थे, जिसपर आए दिन झगड़ होता था। विवाद होने पर बहू दोनों से मारपीट भी करती थी और बेटा भी कुछ नहीं कहता था।
परिजनों ने बताया कि बहू दिल्ली के मॉडर्न परिवार में पली-बढ़ी थी और वह शादी के बाद गांव के माहौल में ढलने को तैयार नहीं थी। वह दिल्ली का कल्चर छोड़ना नहीं चाहती थी। उसके पहनावे और रील्स बनाने के शौक को लेकर अक्सर सास-ससुर टोका-टाकी करते थे, जो धीरे-धीरे बड़े क्लेश का रूप लेने लगा।इसी से परेशान होकर दोनों ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। उधर, सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बहू पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →