24 घंटे में दो NEET स्टूडेंट ने सुसाइड किया
नई दिल्ली, 18 जून, 2026ः तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छात्रा ने अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सऐप मैसेज भेजे थे।मैसेज में उसने लिखा- मैंने NEET परीक्षा दी थी और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रही थी, लेकिन परीक्षा कैंसिल हो गई। अब दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है। मेरे पापा ने मुझ पर बहुत पैसा खर्च किया है, मैं अब उनका सामना कैसे करूंगी, नहीं जानती।
वहीं, अहमदाबाद के न्यू रानीप इलाके में कल रात करीब 2:30 बजे एक 17 साल के छात्र ने आनंदम फ्लैट्स के ब्लॉक बी की छठी मंजिल के बेडरूम की बालकनी की जाली काटकर छलांग लगा दी।पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक छात्र NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →