पंजाब-चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट
चंडीगढ़, 18 जून, 2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 18 जून से 23 जून तक राज्य में बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है। इस दौरान हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से 5 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
दूसरी तरफ राज्य में तापमान एक बार फिर बढ़ा है। बुधवार को तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। हालांकि, अभी तक लोगों को लू से राहत रहेगी।
आज 15 जिलों बारिश की संभावना है। इनमें नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर (रोपड़), पटियाला और मोहाली शामिल हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →