QS World University Rankings-2027 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ग्लोबल टॉप 526 यूनिवर्सिटीयों में हुई शुमार
2023 से 2027 के बीच चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिग में लगाई ऐतिहासिक छलांग, पांच सालों में 800वें रैंक से चढ़कर 526वां रैंक किया प्राप्त
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भारत की सभी यूनिवर्सिटीयों में 13वीं रैंक की हासिल
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का शानदार प्रदर्शन: भारत की प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ में 'एकेडमिक रेपुटेशन' के मामले में पहला रैंक किया हासिल
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स-2027 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने देश भर की प्राइवेट यूनिवर्सिटीयों में 'एम्प्लॉयर रेपुटेशन' में दूसरी रैंक की हासिल
रिसर्च के क्षेत्र में चमकी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी: क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग्स-2027 के 'इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क' में भारत की टॉप 5 और दुनिया की टॉप 1 प्रतिशत यूनिवर्सिटीयों में बनाई जगह
चंडीगढ़
चडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में 526वीं ग्लोबल रैंक हासिल करके दुनिया के टॉप हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस में अपना दबदबा कायम रखा है। लगातार पांच साल अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने यह रैंकिंग प्राप्त की है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 2023 में 800वीं रैंक थी, जोकि 2027 में 526वीं रैंक पर पहुंच गई है, सीयू की रैंकिंग में 274 स्थानों का सुधार हुआ है।
ताज़ा क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, सभी यूनिवर्सिटीयों में 13वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है और भारत की टॉप 1 प्रतिशत और दुनिया की टॉप 2 प्रतिशत यूनिवर्सिटीयों में शुमार हो गई है। यह बढ़त चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की भारत और दुनिया भर में हायर एजुकेशन के एक प्रमुख इंस्टीट्यूट के तौर पर इसकी बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
इंडिकेटर के आधार पर रैंकिंग
इस अलग-अलग इंडिकेटर्स के आधार पर हुई रैंकिंग में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 'एकेडमिक रेपुटेशन' के मामले में भारत की प्राइवेट यूनिवर्सिटीयों में पहला स्थान हासिल किया है, जो इसकी अकादमिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। ग्लोबल स्तर पर 'एकेडमिक रेप्युटेशन' (एआर) इंडिकेटर में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में सुधार हुआ है, इसमें 2026 में 561वें रैंकिंग से 2027 में 491वें रैंक पर पहुंच गई है। 70 स्थानों की यह बढ़त यूनिवर्सिटी की बढ़ती ग्लोबल बढ़त और एकेडमिक प्रदर्शन को दर्शाती है।
'एम्प्लॉयर रेप्युटेशन' के मामले में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भारत की प्राइवेट यूनिवर्सिटीयों में दूसरी रैंक हासिल की है। इसके साथ ही एम्प्लॉयर रेप्युटेशन के लिए ग्लोबल रैंकिंग में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में 147वां रैंक हासिल किया। जो एम्प्लॉयर्स के बीच यूनिवर्सिटी की मज़बूत बढ़त को दिखाता है।
'इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क' इंडिकेटर में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में ज़बरदस्त सुधार हुआ है, 2026 की रैंकिंग में 603वें स्थान से 2027 में 363वें स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 'इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क' के मामले में दुनिया की टॉप 1 प्रतिशत यूनिवर्सिटीज़ में शामिल हो गई है, यह इंडिकेटर ग्लोबल रिसर्च कोलेबोरेशन बनाने और उसे बनाए रखने में किसी हायर इंस्टीयूशन की सफलता को दिखाता है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 'इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क' में भारत की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज़ में शामिल हो गई है। इंटरनेशनल फैकल्टी इंडिकेटर में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भारत की प्राइवेट यूनिवर्सिटीयों में तीसरा और इंटरनेशनल स्टूडेंट रेश्यो में चौथा रैंक हासिल किया है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर दीपइंदर सिंह संधू ने प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में यूनिवर्सिटी की शानदार प्रदर्शन पर प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने कई इंडिकेटर्स में शानदार प्रदर्शन किया है, जिनमें एम्प्लॉयर रेप्युटेश, इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क, इंटरनेशनल फैकल्टी और इंटरनेशनल स्टूडेंट रेश्यो शामिल हैं। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में लगातार यह प्रदर्शन हमारी एकेडमिक उत्कृष्टता, इनोवेटिव रिसर्च और ग्लोबल प्रभाव के प्रति हमारे फैकल्टी, स्टाफ़ और स्टूडेंट्स के समर्पण और बेहतरीन काम को दर्शाती है।
संधू ने आगे कहा कि ये रैंकिंग विश्व-स्तरीय गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के हमारे संकल्प को और मज़बूत करती हैं। साथ ही, ये युवाओं की सोच को निखारकर और उन्हें भविष्य में अलग-अलग क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए ज़रूरी कौशल, नज़रिए और मूल्यों से लैस करके उच्च शिक्षा में नए मानक स्थापित करती हैं। हम इनोवेशन और एकेडमिक्स के बेहतरीन तरीकों को अपनाकर और स्टूडेंट्स को सर्वोत्तम सुविधाएँ देकर इस गति को बनाए रखने और आने वाले वर्षों में उच्च शिक्षा में दुनिया के प्रमुख संस्थानों के बीच और भी बड़ी सफलता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रविराजा एन. सीताराम ने कहा कि ग्लोबल रैंकिंग में सुधार के अलावा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2027 में एकेडमिक रेप्युटेशन, इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क और एम्प्लॉयर रेप्युटेशन जैसे अहम इंडिकेटर्स शानदार प्रदर्शन किया है। एकेडमिक रेप्युटेशन से ग्लोबल इंस्टीट्यूशंस और उनके एकेडमिक प्रोग्राम्स की प्रतिष्ठा का आकलन किया जाता है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, इंटेल, टीसीएस, वर्चुसा, केपीएमजी, एसएएस, एओएन, एनएसई, पीडब्ल्यूसी, एडॉबी, मेटा, डेलॉइट, ग्रांट थोर्नटन और एनआईएसएम जैसी जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ मिलकर एआई और मशीन लर्निंग (एमएल), साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स और फिनटेक जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजी में इंडस्ट्री-कोलैबोरेटिव प्रोग्राम्स प्रदान कर रही है, जिन्हें दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने कहा कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स-2027 के अनुसार, भारत की प्राइवेट यूनिवर्सिटीयों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 'एम्प्लॉयर रेप्युटेशन' के मामले में दूसरा रैंक हासिल किया है। इससे कॉर्पोरेट सेक्टर में हमारे ग्रेजुएट्स की मज़बूत और बढ़ती मांग का पता चलता है, जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। साल 2025 में, 1300 से ज़्यादा टॉप ग्लोबल और भारतीय कंपनियाँ सीयू कैंपस आईं और अलग-अलग क्षेत्रों में 10,000 से ज़्यादा जॉब ऑफ़र दिए।
इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क' में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टॉप रैंक यूनिवर्सिटी के रिसर्च और इनोवेशन इको-सिस्टम को दिखाती है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स ने 24,000 से ज़्यादा रिसर्च पब्लिकेशन लिखे हैं और 6,000 से ज़्यादा पेटेंट फाइल किए हैं, जिनमें से अलग-अलग क्षेत्रों में 5,800 पेटेंट पब्लिश हुए और 260 पेटेंट ग्रांट हुए। अकेले 2024-25 में, सीयू के स्टूडेंट्स ने 743 पेटेंट फाइल किए, 770 पब्लिश हुए और 49 पेटेंट ग्रांट हुए। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास 560 से ज़्यादा इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क स्कॉलर्स हैं। ग्लोबल रिसर्च पर बड़ा प्रभाव डालते हुए सीयू के 44 फैकल्टी मेंबर्स को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी-एल्सेवियर लिस्ट के अनुसार दुनिया के टॉप 2 प्रतिशत साइंटिस्टों में शामिल किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →