24 दिन बाद होलीः चंडीगढ़ से चलने वाली सभी ट्रेनें फुल: एक भी स्पेशल ट्रेन घोषित नहीं
चंडीगढ़, 10 फरवरी,2026ः होली का त्योहार नजदीक आते ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। हालत यह है कि नियमित ट्रेनें पूरी तरह भर चुकी हैं और कई ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार पहुंच गई है।
बावजूद इसके, होली में अब सिर्फ 24 दिन बचे हैं और अंबाला मंडल की तरफ से चंडीगढ़ से चलने वाली एक भी होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा अब तक नहीं की गई है।रेलवे ने पूरे देश में होली के मौके पर 1410 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
यात्रियों का कहना है कि अगर जल्द स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं हुई, तो तत्काल टिकट को लेकर भारी मारामारी तय है। ऐसे हालात में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान दलालों की सक्रियता भी बढ़ जाती है, जहां अधिक पैसे लेकर टिकट देने की शिकायतें आम हो जाती हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →