90 हजार रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार
सोनीपत: सोनीपत के गन्नौर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को एक पटवारी को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक कंपनी के बैंक लोन को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की एवज में पटवारी ने व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। व्यक्ति ने इसकी शिकायत भिवानी ACB को दी। इसके बाद ACB टीम ने जाल बिछाया।
प्लान के मुताबिक, शिकायतकर्ता गन्नौर तहसील में 90 हजार लेकर पहुंचा। जैसे ही उसने रकम पटवारी को दी तो टीम ने उसे दबोच लिया। फिर आरोपी को गन्नौर थाने ले जाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी पटवारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →