BIG BREAKING: पंजाब कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी RAW के नए प्रमुख नियुक्त
चंडीगढ़, 28 जून, 2025- केंद्र सरकार ने पंजाब कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। पराग जैन मौजूदा रॉ प्रमुख रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका मौजूदा कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। जैन 1 जुलाई, 2025 को दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए कार्यभार संभालेंगे।
कौन हैं पराग जैन?
पराग जैन पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पराग जैन चंडीगढ़ के एसएसपी रह चुके हैं। इसके साथ ही वे कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पराग जैन जम्मू-कश्मीर में भी तैनात रह चुके हैं, जहां उन्होंने आतंकवाद विरोधी रणनीति में अहम भूमिका निभाई है।
फिलहाल एविएशन रिसर्च सेंटर (एआरसी) के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं। इस संगठन ने पाकिस्तानी सेना और आतंकी ठिकानों के बारे में खुफिया जानकारी जुटाई थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →