BREAKING NEWS: हरियाणा में भूकंप के झटके सोनीपत का कुंडल गांव रहा सेंटर
बाबूशाही ब्यूरो
सोनीपत, 25 दिसंबर, 2024ः हरियाणा में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी है। रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम में तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका सेंटर सोनीपत में खरखौदा के पास कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में रहा। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। हालांकि राहत वाली खबर है यह है कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →